साढ़े तीन लाख छिनतई मामले में 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है नगर थाना पुलिस काली पल्सर की तलाश जारी, चार पल्सर वालों को जांच के लिए लाया गया थाने देवघर : जसीडीह पहाड़कोठी निवासी अधिवक्ता मुरारी प्रसाद से 3.50 लाख रुपये की हुई छिनतई मामले में घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ […]
विज्ञापन
शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है नगर थाना पुलिस
काली पल्सर की तलाश जारी, चार पल्सर वालों को जांच के लिए लाया गया थाने
देवघर : जसीडीह पहाड़कोठी निवासी अधिवक्ता मुरारी प्रसाद से 3.50 लाख रुपये की हुई छिनतई मामले में घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है. मामले में सुराग खोजने के लिए नगर पुलिस क्राइम कंट्रोल हेतु शहर में लगाये गये सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस को इस कांड में कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी है. हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस ने काली पल्सर की खोज में गुरुवार दिनभर अभियान जारी रखा. खासकर बैंकों व चौक-चोराहों पर काली पल्सर लेकर मंडराने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नगर पुलिस ने दिनभर जांच अभियान जारी रखा.
पुलिस को देख भागने वाले काली पल्सर सवारों को काफी खदेड़ा गया. इस क्रम में चार काली पल्सर सवार युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस ने थाना लाया. जांच-पड़ताल के बाद इनलोगों को थाना से छोड़ दिया गया. जानकारी हो कि पुत्री की शादी के लिए मुरारी एसबीआइ मुख्य शाखा साधना भवन से साढ़े तीन लाख रुपये की निकासी कर अधिवक्ता मित्र विनय कुमार देव के साथ बाइक से एलआइसी कार्यालय के पास स्थित अपने कार्यालय आ रहे थे. उसी दौरान काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने रुपये से भरे बैग की छिनतई कर ली थी. इसके बाद दोनों बदमाश तेज गति में एलआइसी ऑफिस, सेंट्रल प्लाजा के रास्ते बैद्यनाथधाम स्टेशन रोड होकर फरार हो गये थे. घटना को लेकर नगर थाना कांड संख्या- 341/17 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










