RJD को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेत्री सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भाजपा में शामिल
पटना भाजपा पार्टी ऑफिस में लीलावती गिरी का स्वागत करते नेतागण
Siwan Politics : सीवान जिले की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं.
Siwan Politics : (मनीष गिरि) सीवान जिले की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं. उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों और अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. राजनीतिक जानकार इसे सीवान में राजद के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं.
आपके शहर में
भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला
भाजपा में शामिल होने के बाद लीलावती गिरी ने कहा कि भाजपा देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है. इसी वजह से विभिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग भाजपा की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं.
Siwan News : राजद पर लगाया उपेक्षा का आरोप
लीलावती गिरी ने राजद पर पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 32 वर्षों तक पार्टी के लिए काम करने और संघर्ष करने के बावजूद उन्हें उचित सम्मान और प्राथमिकता नहीं मिली. उन्होंने कहा कि राजद में पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं की अहमियत कम हो गई है.
विपक्ष पर भी साधा निशाना
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन राजनीति कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व में देश और बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के नेतृत्व की भी सराहना की.
भाजपा नेताओं की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान विधायक Mangal Pandey, दरौंदा विधायक Karnjeet Singh, भाजपा जिलाध्यक्ष Rahul Tiwari समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे.
सीवान की राजनीति में बढ़ी हलचल
लीलावती गिरी के भाजपा में शामिल होने के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. माना जा रहा है कि उनके इस कदम का असर आगामी राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है.
Also Read : घर में घुसकर महिला को दी जान से मारने की धमकी, सीवान में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए