आरोपित छोटू धपरा के आवास की कुर्की

Updated:
विज्ञापन

सौरभ शृंगारी गोलीकांड. पुलिस की कार्रवाई देवघर : नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को गोली मारकर घायल किये जाने के मामले के नामजद आरोपित छोटू धपरा अब भी फरार है. सोमवार को कांड के आइओ एएसआइ रामानुज सिंह सशस्त्र बलों के साथ स्टेडियम […]

विज्ञापन

सौरभ शृंगारी गोलीकांड. पुलिस की कार्रवाई

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को गोली मारकर घायल किये जाने के मामले के नामजद आरोपित छोटू धपरा अब भी फरार है. सोमवार को कांड के आइओ एएसआइ रामानुज सिंह सशस्त्र बलों के साथ स्टेडियम के पीछे स्थित छोटू के आवास पर पहुंचे व कुर्की-जब्ती की. इस दौरान पुलिस ने उसके आवास से चौकी, बरतन व अन्य सामान बरामद कर थाना लाया. पुलिस के अनुसार सौरभ गोलीकांड में छोटू फरार चल रहा है. वारंट व इश्तेहार तामिला के बाद कोर्ट से उसके विरुद्ध कुर्की वारंट निर्गत हुआ था. उसी का तामिला करने पुलिस छोटू के आवास पर पहुंची.
जानकारी हो कि कांड के नामजद आरोपित जलसार रोड पोस्टमार्टम हाउस हाउस के समीप निवासी सागर राउत व पुरनदाहा निवासी राजेश यादव उर्फ बंटा ने कोर्ट में सरेंडर किया था. वहीं एक अन्य आरोपित संदीप तुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश में जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप 18 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को चार युवकों ने गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था. मामले को लेकर सौरभ के बयान पर नगर थाना कांड संख्या 106/17 भादवि की धारा 341, 323, 307, 504, 506, 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में जलसार रोड पुराना पोस्टमार्टम हाउस के समीप निवासी सागर राउत सहित पुरनदाहा निवासी बंटा यादव, होलीडे हाउस कास्टर टाउन निवासी संदीप तुरी व क्लब ग्राउंड बस स्टैंड के समीप निवासी छोटू धपरा आरोपित है.
चिल्ड्रेन पार्क के समीप हुई थी घटना
सौरभ को गोली मारने में आरोपित है सागर राउत सहित बंटा यादव, संदीप तुरी व छोटू धपरा
बंटा व सागर ने कोर्ट में किया था सरेंडर, संदीप को पुलिस भेज चुकी है जेल
मामले में छोटू धपरा अब भी है फरार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola