युवक के साथ मारपीट, छिनतई व बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन

देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के भीखना गांव से ऑटो द्वारा कहीं जा रहे युवक को गाड़ी रोककर उतारा और उसके साथ मारपीट की गयी. इस क्रम में उक्त युवक से छिनतई कर रंगदारी मांगी गयी और बाद में आरोपितों द्वारा उसे बंधक भी बना लिया गया. हो-हल्ला सुनकर जब गांव के लोग जुट गये, तब […]

विज्ञापन
देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के भीखना गांव से ऑटो द्वारा कहीं जा रहे युवक को गाड़ी रोककर उतारा और उसके साथ मारपीट की गयी. इस क्रम में उक्त युवक से छिनतई कर रंगदारी मांगी गयी और बाद में आरोपितों द्वारा उसे बंधक भी बना लिया गया. हो-हल्ला सुनकर जब गांव के लोग जुट गये, तब वह किसी तरह भागकर थाना आया. इस संबंध में भीखना गांव निवासी मुकेश यादव ने कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मामले में गांव के ही मनोज यादव, संतोष यादव व दोनों की पत्नियों को आरोपित बनाया गया है. आरोपितों पर गाली-गलौज कर फाइट-मुक्का से मारपीट करते हुए घर ले जाकर बंधक बनाने.

पॉकेट से पांच सौ रुपया की छिनतई किये जाने व रिहा करने के एवज में 12 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 49/17 भादवि की धारा 342, 323, 504, 379, 384, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola