श्रावणी मेला की तैयारी: श्रद्धालुओं के लिए बनेगा टेंट सिटी
देवघर: श्रावणी मेला के दौaरान देवघर व बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं के अस्थायी आवासन के लिए कुंभ के तर्ज पर टेंट सिटी का निर्माण किया जायेगा. बाबा बैद्यनाथधाम-बासुकिनाथधाम श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसकी सहमति प्रदान कर दी है. मुख्यमंत्री की सहमति के बाद देवघर में 2,500 व बासुकिनाथ में 500 श्रद्धालुओं के […]
देवघर में टेंट सिटी में 2,500 श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था रहेगी. टेंट सिटी के लिए चार जगहों को चिह्नित किया गया है. इसमें कांवरिया पथ, बाघमारा बस स्टैंड, जसीडीह बस स्टैंड, केके स्टेडियम या आरएल सर्राफ स्कूल परिसर में टेन्ट सिटी का जगह चयन होगा. श्रावणी मेला से पहले टेंट सिटी को तैयार करने का लक्ष्य है. दुमका डीसी राहुल सिन्हा के द्वारा भेजे गये प्रस्ताव के अनुसार बासुकिनाथ के निकट 500 श्रद्धालुओं का अस्थायी आवासन के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया जायेगा. टेंट सिटी का क्रियान्वयन बाबा बैद्यनाथधाम-बासुकिनाथधाम श्राइन बाेर्ड मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी सह संताल परगना आयुक्त की अध्यक्षता में देवघर डीसी व दुमका डीसी द्वारा किया जायेगा. स्थल चयन में झारखंड पर्यटन विकास निगम लि के एक प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










