मदर्स डे पर बच्चों ने किया भाव व प्यार का इजहार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : मदर्स डे पर ब्लूमिंग बड्स प्ले स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों ने नये अंदाज में कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया. बच्चों ने मां के लिए प्यारा कार्ड बनाकर अपने भाव व प्यार से मन मोह लिया. नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर बच्चों ने धमाल मचाया. कार्यक्रमों में आंखों पर पट्टी बांध […]
विज्ञापन
देवघर : मदर्स डे पर ब्लूमिंग बड्स प्ले स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों ने नये अंदाज में कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया. बच्चों ने मां के लिए प्यारा कार्ड बनाकर अपने भाव व प्यार से मन मोह लिया. नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर बच्चों ने धमाल मचाया.
कार्यक्रमों में आंखों पर पट्टी बांध कर मां की तसवीर पर बिंदी लगाना, मां द्वारा बनाये गये व्यंजन को आपस में शेयर कर खाना, जीवन में मां की महत्ता से जुड़े सवाल का बच्चों का सही-सही जवाब देना शामिल है.
प्रधानाध्यापिका शोभा बथवाल ने कहा कि अपना कार्य स्वयं करना ही मां के प्रति सच्चा प्यार है. बच्चों ने भी भरोसा दिया कि वो मां से टीवी व मोबाइल के जिद नहीं करें. इस अवसर पर काफी संख्या में माता-पिता व अभिभावक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










