केस-वारंट निष्पादन में लायें तेजी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी ए विजयालक्ष्मी ने गुरुवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में अप्रैल महीने में विभिन्न थाना में दर्ज हुए कांडों की समीक्षा की गयी. इसके बाद लंबित वारंट, कांड, इश्तेहार व कुर्की आदि की जानकारी ली गयी. एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कांड, वारंट, कुर्की […]
विज्ञापन
देवघर: जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी ए विजयालक्ष्मी ने गुरुवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में अप्रैल महीने में विभिन्न थाना में दर्ज हुए कांडों की समीक्षा की गयी. इसके बाद लंबित वारंट, कांड, इश्तेहार व कुर्की आदि की जानकारी ली गयी. एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कांड, वारंट, कुर्की आदि के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया.
ऋषभ सरेवार हत्याकांड के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश: ऋषभ सरेवार हत्याकांड के अनुसंधान में एसपी ने नगर पुलिस को तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा गया कि इस कांड के फरार आरोपितों के विरुद्ध वारंट, इश्तेहार व कुर्की कोर्ट से प्राप्त कर शीघ्र तामिला करायी जाये. वहीं जरुरत पड़े तो काराधीन आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की जाये.
अवैध शराब पर रोक लगायें : सारठ में लाइन होटल से अवैध शराब बिक्री के मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए वहां के थाना प्रभारी को फटकार भी लगायी. साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों समेत वरीय पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने इलाके में संचालित लाइन होटल, ढ़ाबा, रेस्तरां व अन्य स्थलों पर अवैध तौर पर बिकने वाले शराब पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया. क्राइम मीटिंग में सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










