मधुपुर : वार्डों का होगा परिसीमन व आरक्षण
देवघर : मधुपुर नगर पर्षद का चुनाव 2018 अप्रैल-मई में होगा. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव समेत पंचायतीराज विभाग के पदाधिकारियों को चुनाव संबंधित प्राथमिक तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया है. सचिव द्वारा कई बिंदुओं पर तैयारी चरणबद्ध तरीके से करने को कहा गया […]
इसमें नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों का गठन, परिसीमन, आरक्षण कार्य करना है. इस दौरान निर्धारित समय पर वार्डों के गठन, परिसीमन, संख्यांकन का प्रारुप प्रकाशित कर आपत्ति व सुझाव नक्शा सहित प्राप्त करना है. आपत्ति व सुझाव का निष्पादन जिलास्तर पर होगी, जबकि आयोग के स्तर से इसका सत्यापन होगा. उसके बाद ही जिला दंडाधिकारी वार्डों के गठन, परिसीमन व संख्यांकन का अंतिम गजट प्रकाशित करेंगे. आरक्षण कार्य स्थान व पदों के लिए होगी. जिला दंडाधिकारी के माध्यम से स्थानों का आरक्षण व आवंटन का कार्य होगा, आयोग के स्तर से आरक्षण का सत्यापन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










