देवघर जिले में दलित प्रताड़ना के बढ़ रहे हैं मामले, चार माह में 120 मामले दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वर्ष -2017 के जनवरी से मई 10 तक दलित प्रताड़ना के कुल 120 मामले दर्ज हुए हैं. इसे प्रतिमाह के आंकड़ों में देखा जाय तो प्रतिमाह करीब 30 मामले पंजीकृत हो रहे हैं. कहने का तात्पर्य है कि हर […]
विज्ञापन
देवघर: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वर्ष -2017 के जनवरी से मई 10 तक दलित प्रताड़ना के कुल 120 मामले दर्ज हुए हैं. इसे प्रतिमाह के आंकड़ों में देखा जाय तो प्रतिमाह करीब 30 मामले पंजीकृत हो रहे हैं. कहने का तात्पर्य है कि हर दिन एक दलित प्रताड़ना का शिकार हो रहा है. इन मामलों की सुनवाई के लिए न्यायालय में स्पेशल कोर्ट बना हुआ है जहां पर सुनवाई के प्रावधान हैं. सिविल कोर्ट परिसर देवघर में सेशन जज एक की अदालत में दलित प्रताड़ना के मामलों की सुनवाई होती है.
विशेषकर मामले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों द्वारा दाखिल किये गये हैं. इसमें 30 प्रतिशत मुकदमे महिलाओं की ओर से दाखिल हुए हैं. जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दलितों के साथ अभद्रता की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि पुलिस द्वारा जांच के दौरान दर्जनों मामले असत्य करार दिया गया है. इससे प्रतीत होता है कि इस अधिनियम का गलत इस्तेमाल भी कुछ लोग कर रहे हैं.
केस स्टडी – एक
जसीडीह थाना के ढीवाडीह गांव की रहने वाली एक महिला ने एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज कराया है. इसमें खवासडीह निवासी गगन मिश्रा समेत नौ लोगों को आरोपित किया है. कहा है कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोपित हरवे हथियार से लैस होकर आये व मारपीट किये. इस दौरान जातिसूचक शब्द लगा कर गाली दी व उनके साथ अभद्रता की. इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
केस स्टडी -दो
देवीपुर थाना के हुसैनाबाद गांव की रहने वाली एक महिला ने एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है. इसमें गांव के चंदर मंडल,रीतलाल मंडल व सुभाष मंडल को आरोपित किया है. दर्ज मुकदमा में जातिसूचक शब्द लगा कर गाली देने पर अभद्रता का आरोप है. इस मामले की भी पुलिस जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










