हॉकर आलोक झा मामले में पुलिस ने कार की पहचान की

Updated:
विज्ञापन

देवघर: नगर थाना कांड संख्या 288/17 के मामले में स्वीफ्ट कार मालिक, चालक व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बुधवार को दिन में अौर रात्रि गश्ती के दौरान छापेमारी अभियान चलाया. हालांकि पुलिस को इस अभियान में कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है. मगर कार के विषय में पुलिस को जानकारी […]

विज्ञापन

देवघर: नगर थाना कांड संख्या 288/17 के मामले में स्वीफ्ट कार मालिक, चालक व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बुधवार को दिन में अौर रात्रि गश्ती के दौरान छापेमारी अभियान चलाया. हालांकि पुलिस को इस अभियान में कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है. मगर कार के विषय में पुलिस को जानकारी मिली है कि वो कार एक बारात में शहर से बाहर गया हुआ है.

कार के देवघर लौटते ही चालक समेत कार को जब्त करने के साथ चोरी गये आभूषणों को बरामद करने का प्रयास होगा. उसके बाद ही पूरे मामले पर से परदा हट सकेगा. उल्लेखनीय है कि सलोनाटांड़ निवासी आलोक झा के लिखित शिकायत पर आरोपित कार मालिक, चालक व अन्य आरोपितों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 323, 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

मगर मामला दर्ज किये जाने के 72 घंटे बाद भी न आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है अौर न कार ही जब्त किया जा सका है. हालांकि पुलिस का दावा है कि बीते दो दिनों से रातभर छापेमारी की गयी. आरोपित तो घर से फरार मिले, किंतु कार भी अन्यत्र हटा दिया गया है. इससे पूर्व मामले के आइओ ने आरोपितों के परिजनों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोपित समेत कार को थाना में हाजिर कराने की बात कही है. कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया तो कोर्ट से आरोपितों के विरुद्ध वारंट, इश्तेहार व कुर्की की नियमानुसार कार्रवाई करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola