आरोपितों की गिरफ्तारी को लिए छापा
देवघर: नगर थाना कांड संख्या 288/17 भादवि की धारा 341, 323, 379, 34 के तहत दर्ज मामले में स्वीफ्ट कार मालिक, चालक व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सोमवार रातभर छापेमारी की. आरोपित तो घर से फरार मिले, किंतु कार भी आरोपितों द्वारा घर से हटा लिया गया था. मामले के आइओ […]
मामले के आइओ ने आरोपितों के परिजनों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोपितों समेत कार को थाना में हाजिर कराने का समय दिया है. कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया तो कोर्ट से आरोपितों के विरुद्ध वारंट, इश्तेहार व कुर्की की नियमानुसार कार्रवाई करायी जायेगी. जानकारी हो कि सलोनाटांड़ मुहल्ला निवासी आलोक झा ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिक्र है कि भाई की शादी सात मई को मुंगेर में हुई. आलोक ने बाइपास रोड पंचमुखी मंदिर के पास सर्विसिंग सेंटर के समीप से सफेद स्वीफ्ट कार (जेएच 15 एम 5874) रिजर्व किया था. शादी के बाद आठ मई को देवघर वापस आया तो जटाही मोड़ पर ही गाड़ी मालिक व चालक ने चार लड़कों की मदद से मारपीट की. इस दौरान नगद 12000 रुपया सहित गले से सोने की चेन व कार पर रखा दुल्हन का सामान लेकर आरोपित भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










