मारपीट व फायरिंग के आरोपित कोर्ट में पेश
देवघर: नगर थाना क्षेत्र के झौसागढ़ी अंतर्गत गिरी निवास रोड सिमरगढ़ा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, रोड़ेबाजी व फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपितों ओमप्रकाश सिंह व दूसरे पक्ष के शहीद आश्रम रोड राजेंद्र नगर निवासी मुकेश कुमार सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर इन […]
इधर नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय मंगलवार को घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की. लोगों द्वारा फायरिंग की आवाज सुनने की बात कही गयी. लोगों ने यह भी कहा कि किसने फायरिंग की थी, यह देख नहीं सके. पहले पक्ष के लोगों द्वारा स्पष्ट तौर पर थाना प्रभारी को बताया गया कि उनलोगों ने गोली नहीं चलायी. गोली बाहर वालों ने चलायी थी. इंस्पेक्टर ने घटनास्थल पर अंदर-बाहर रोड़ा बिखरा देखा. इस दौरान कुछ रोड़े के सैंपल जब्त कराये गये. उधर सूत्रों की मानें तो पुलिस ने घटना के दिन ही घटनास्थल पर अंदर-बाहर बिखरे रोड़े की वीडियोग्राफी भी कराकर रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










