पेंशन योजना के कार्यों को समय पर निबटायें : मंत्री
देवघर: मंगलवार को समाज कल्याण मंत्री डा लोइस मरांडी ने देवघर सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में बताया गया कि देवघर में 4600 विधवा सम्मान पेंशन योजना स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन भुगतान नहीं हो पाया है. मंत्री ने कहा कि मई माह में ही विधवा सम्मान पेंशन योजना […]
देवघर जिले में 123 पंचायतों में आयोजित जनता दरबार से पेंशन योजना का जो भी आवेदन आया है, इसकी स्वीकृति में देर नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दिव्यांग सम्मान पेंशन योजना के लिए अब महीने में एक बार की जगह दो बार बोर्ड की बैठक सिविल सर्जन के साथ की जाये ताकि कोई भी दिव्यांग सर्टिफिकेट के कारण सम्मान पेंशन पाने से वंचित नहीं रहे. सीडीपीओ आंगनबाड़ी केंद्रों का सप्ताह में चार दिन निरीक्षण करेंगे. शत-प्रतिशत केन्द्र खुले रहें अन्यथा आदेश नहीं मानने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










