कार चालक-मालिक ने की मारपीट व छिनतई, प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: भाई की शादी में किराये पर स्वीफ्ट कार लिया. शादी के बाद वापस आने के दौरान उसी कार मालिक व चालक द्वारा मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सलोनाटांड़ मुहल्ला निवासी आलोक झा ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि भाई की शादी […]
विज्ञापन
देवघर: भाई की शादी में किराये पर स्वीफ्ट कार लिया. शादी के बाद वापस आने के दौरान उसी कार मालिक व चालक द्वारा मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है.
इस संबंध में सलोनाटांड़ मुहल्ला निवासी आलोक झा ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि भाई की शादी सात मई को मुंगेर में हुई. आलोक ने बाइपास रोड पंचमुखी मंदिर के पास सर्विसिंग सेंटर के समीप से सफेद स्वीफ्ट कार (जेएच 15 एम 5874) रिजर्व किया था.
शादी के बाद आठ मई को देवघर वापस आया तो जटाही मोड़ पर ही गाड़ी मालिक व चालक ने चार लड़कों की मदद से उसके साथ मारपीट कर दी. घटना में वह घायल हो गया. इस दौरान वे लोग नगद 12000 रुपया सहित गले से सोने की चेन व कार पर रखा दुल्हन का सामान लेकर भाग गये. मामले को लेकर नगर थाना कांड संख्या 288/17 भादवि की धारा 341, 323, 379, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है. पुलिस ने घायल हालत में आलोक को सदर अस्पताल भेज कर इलाज भी कराया. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










