यात्रियों को नहीं मिल रही सुविधा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर : अनुमंडल कार्यालय परिसर के स्थित बस पड़ाव में यात्री सुविधा का घोर अभाव है. बस पड़ाव में चारों ओर गंदगी फैली हुई है. एक चापानल के सहारे हजारों यात्री व आसपास के दुकानदार निर्भर हैं. गरमी में भी पेयजल की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है. जिससे यात्रियों को पानी के लिए […]
विज्ञापन
मधुपुर : अनुमंडल कार्यालय परिसर के स्थित बस पड़ाव में यात्री सुविधा का घोर अभाव है. बस पड़ाव में चारों ओर गंदगी फैली हुई है. एक चापानल के सहारे हजारों यात्री व आसपास के दुकानदार निर्भर हैं.
गरमी में भी पेयजल की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है. जिससे यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. खास कर महिला व बच्चे को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. यात्रियों को खरीद कर पानी पीना पड़ता है. गंदगी के बीच एक चापानल भी नियमित रूप से नहीं चलता है. बस पड़ाव से नगर पर्षद को प्रत्येक वर्ष लाखों का राजस्व प्राप्त हो रहा है. अस्थायी बस पडाव पर भी यात्रियों व बस संचालकों के लिए सुविधा व संसाधनों का घोर अभाव है. यात्रियों को पानी के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










