बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन : आदित्य साहु

Updated:
विज्ञापन

चर्चा. मोहनपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक देवघर : मोहनपुरहाट में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहु, पूर्व सांसद जेपीएन सिंह, विधायक नारायण दास व जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में […]

विज्ञापन

चर्चा. मोहनपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक

देवघर : मोहनपुरहाट में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहु, पूर्व सांसद जेपीएन सिंह, विधायक नारायण दास व जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल है. देवघर में भाजपा का संगठन तो मजबूत है, इसका उदाहरण देवघर विधानसभा में वोटों के बड़े अंतर से जीत है. लेकिन विपक्षियों की जमानत जब्त करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है.
कार्यकर्ताओं को संगठन में समर्पित होकर काम करना होगा. आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है. सीएनटी व एसपीटी एक्ट में विपक्ष केवल अफवाह फैला रही है. विपक्ष विकास कार्यों से घबरा गयी है. बैठक के दौरान पार्टी के जिला कमेटी का विस्तार व मंडल अध्यक्षों की घोषणा जल्द करने की मांग पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता करने का आश्वासन दिया.
पूर्व सांसद जेपीएन सिंह ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है. संगठन को चलाने के लिए सजग व बेबाक ढंग से अपनी बातों को रखना होगा. विधायक नारायण दास ने कहा कि संगठन में पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने में कभी पीछे नहीं रहेंगे. कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की रुपरेखा तैयार होगी.
बैठक में उठा पीएम आवास योजना में वसूली का मामला : बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव जजवाड़े ने कहा कि सरकार की योजनाएं तो तेजी से गरीबों तक पहुंच रही है, लेकिन जब तक भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगाया जायेगा तो जनता में विश्वास गहरा नहीं हो पायेगा. उन्होंने कहा कि जिले भर में प्रधानमंत्री आवास योजना में 15-20 हजार रुपये प्रति लाभुक से वसूली हो रही है. इससे पहले मोहनपुर प्रखंड में भी पंचायतों में पीएम आवास में वसूली की शिकायत डीसी की जा चुकी है, बावजूद कोई जांच नहीं हुई. बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष नवल किशोर राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, बिनोद दत्त द्वारी, भरतलाल भैया, उदय नारायण साह, प्रो चंद्रमोलेश्वर यादव, कन्हैया झा, पंकज सिंह भदौरिया, संतोष उपाध्याय, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष पप्पू राव, जगरनाथ यादव, बाबूसोना श्रृंगारी,ममता गुप्ता, विजया सिंह, गोविंद यादव, केडी चौधरी, मुकेश पाठक, विनय चंद्रवंशी, शंभु दास, प्रमंडलीय प्रभारी चंद्रशेखर खवाड़े, लीलू मंडल, राजेश मंडल, विष्णु मंडल, सोनाधारी झा, दयानंद, अभयानंद झा, राजकिशोर गुप्ता, दशरथ साह, डा संजय प्रसाद सिंह, राजेंद्र भोक्ता, हिमांशु यादव, दीपक किशोर सिंह, मनोहर, चितरंजन झा, राजेंद्र यादव, विभूति झा, नीरज, गणेश राय, किरण मोदी आदि थे. वहीं झामुमो युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष विनोद राव भाजपा में शामिल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola