देवघर : उपसचिव ने की समीक्षा, सरकारी दफ्तर में अब लेनी होगी ऑनलाइन छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

देवघर : रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्मिक विभाग के उपसचिव चंद्रभूषण प्रसाद ने एचआरएमएस की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अब सरकारी कार्यालय में अनुसेवक से लेकर पदाधिकारी तक को ऑनलाइन छुट्टी लेनी होगी. छुट्टी लेने से पहले उच्च पदाधिकारी को ऑनलाइन आवेदन दिया जायेगा व उसके बाद छुट्टी की स्वीकृति भी ऑनलाइन […]

विज्ञापन

देवघर : रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्मिक विभाग के उपसचिव चंद्रभूषण प्रसाद ने एचआरएमएस की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अब सरकारी कार्यालय में अनुसेवक से लेकर पदाधिकारी तक को ऑनलाइन छुट्टी लेनी होगी. छुट्टी लेने से पहले उच्च पदाधिकारी को ऑनलाइन आवेदन दिया जायेगा व उसके बाद छुट्टी की स्वीकृति

भी ऑनलाइन दी जायेगी. किसी प्रकार की मैनुअल छुट्टी अब नहीं दी जायेगी. कोई भी केवल एक आवेदन देकर छुट्टी पर नहीं जा सकते हैं. उपसचिव द्वारा इस प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि समाहरणालय में ऑनलाइन छुट्टी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जल्द ही अन्य विभागों में यह प्रक्रिया चालू हो जायेगी. इस अवसर पर स्थापना उप समाहर्ता सुधीर कुमार दास, डीएसइ सीवी सिंह समेत अन्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola