बन चुका था बरातियों का खाना, आने वाली थी बरात
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर : थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव में नाबालिग लड़की की शादी की शिकायत मिलने पर बीडीओ संतोष कुमार चौधरी व पुलिस टीम गांव पहुंची और शादी रूकवाते हुए तीन व्यक्ति को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि किशोरी की शादी सारवां थाना क्षेत्र के कुरूमटांड़ में तय हुई थी. इसके बाद तिलक […]
विज्ञापन
मधुपुर : थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव में नाबालिग लड़की की शादी की शिकायत मिलने पर बीडीओ संतोष कुमार चौधरी व पुलिस टीम गांव पहुंची और शादी रूकवाते हुए तीन व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
बताया जाता है कि किशोरी की शादी सारवां थाना क्षेत्र के कुरूमटांड़ में तय हुई थी. इसके बाद तिलक समेत अन्य वैवाहिक कार्यक्रम भी हो चुके थे. शुक्रवार शाम को बरात आने वाली थी. इसकी तैयारी भी घर वालों ने कर रखी थी. घर में पिछले तीन-चार दिनों से उत्सव का माहौल था. विधिवत रूप से किशोरी को हल्दी आदि भी लगाया जा रहा था.
बरातियों का खाना भी बनाया जा चुका था. लेकिन इसी बीच किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन समेत बीडीओ को सूचना दे दी. जिसके बाद बीडीओ पुलिस के साथ गांव पहुंचे व लड़की के दादा, दादी व चाचा को हिरासत में ले लिया. थाना में बालिग होने से पूर्व लड़की के शादी नहीं करने का बांड भरने के बाद उन लोगों को छोड़ा गया. वहीं वर व वधू पक्ष आपसी बातचीत के बाद मामला को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










