सात करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का सांसद ने किया शिलान्यास
मधुपुर : सांसद निशिकांत दुबे ने करौं प्रखंड के यशोबांध में सात करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले उच्च स्तरीय पुल का आधारशिला रखी. श्री दुबे ने कहा कि इस पुल के बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा होगा. उन्होंने अपने द्वारा किये गये विकास कार्यों को भी गिनाया. इसके अलावे उन्होंने […]
मधुपुर : सांसद निशिकांत दुबे ने करौं प्रखंड के यशोबांध में सात करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले उच्च स्तरीय पुल का आधारशिला रखी. श्री दुबे ने कहा कि इस पुल के बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा होगा. उन्होंने अपने द्वारा किये गये विकास कार्यों को भी गिनाया. इसके अलावे उन्होंने पथलचपटी स्थित आदिवासी बहुल प्रधान टोला में लगाये गये ट्रांसफाॅरमर का उदघाटन किया. वार्ड नंबर 22 में पड़ने वाले प्रधान टोला में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची है.
बिजली आने से टोला के लोगों में खुशी का माहौल है. इससे पूर्व सांसद श्री दुबे एसआर डालमिया रोड स्थित टिंबर व्यवसायी भोला पटेल के घर गये और उनकी पत्नी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया. मौके पर नप अध्यक्ष संजय यादव, अरूण गुटगुटिया, राकेश रंजन, आकाश गुटगुटिया, तासीस फरहान, रवि रवानी, अंकित श्रीवास्तव, विनय वर्मा थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










