स्कूल बस से टकरायी बाइक सीआइएसएफ जवान की मौत

Updated:
विज्ञापन

हादसा. दो घंटे तक सड़क जाम, आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़ लोगों ने की कार्रवाई की मांग, एसडीपीओ ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया देवघर : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर नगर थानांतर्गत बैजनाथपुर स्थित धर्मकांटा के समीप गुरुवार अहले सुबह करीब साढ़े छह बजे स्कूल बस से एक बाइक टकरा गयी. घटना में […]

विज्ञापन

हादसा. दो घंटे तक सड़क जाम, आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़

लोगों ने की कार्रवाई की मांग, एसडीपीओ ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया
देवघर : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर नगर थानांतर्गत बैजनाथपुर स्थित धर्मकांटा के समीप गुरुवार अहले सुबह करीब साढ़े छह बजे स्कूल बस से एक बाइक टकरा गयी. घटना में बाइक पर सवार सीआइएसएफ जवान सोनू कुमार साह (24) की मौत हो गयी. मृतक जवान कुष्ठाश्रम रोड झौसागढ़ी का रहनेवाला था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन समेत उसके हितैषी व दर्जनों शुभचिंतक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने स्कूल बस के चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.
जाम समर्थक काफी आक्रोश में थे. कई लोगों द्वारा स्कूल बस के चालक पर तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सोनू की बाइक में धक्का मारने का आरोप लगाया गया. हालांकि घटनास्थल के आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा था कि उक्त स्कूल बस गाड़ी रोककर बच्चों को उक्त पड़ाव से उठा रहा था.
उसी क्रम में तेजी से आ रही सोनू की बाइक उक्त बस से टकरा गयी. घटना में उसके एक हाथ की केहुनी की हड्डी टूट गयी व सिर समेत चेहरे में जबर्दस्त चोट लगी. इससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. बावजूद लोगों ने जल्दबाजी में उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये, जहां ऑन ड्यूटी डॉ शत्रुघ्न सिंह द्वारा जवान को मृत घोषित कर दिया गया. सोनू की मौत की जानकारी होते ही उसके हितैषी समेत दर्जनों की संख्या में शुभचिंतक पहुंचे और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान उक्त स्कूल बस का शीशा भी तोड़ दिया गया.
मोबाइल पर फोटो ले रहे एएसआइ को खदेड़ा : घटना की जानकारी मिलते ही पहले नगर थाना के एएसआइ धनंजय सिंह सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अाक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, किंतु वे लोग मानने को तैयार नहीं हुए. इसके बाद उक्त एएसआइ अपनी मोबाइल में जाम की फोटो उतारने लगे. यह देख कुछ आक्रोशित लोगों ने एएसआइ सिंह को खदेड़ दिया.
एसडीपीओ के समझाने पर हटा जाम : मामले की सूचना पाकर बाद में एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय समेत नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय, कुंडा थाना प्रभारी राजीव रंजन भी पुलिस बलों के साथ वहां पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद एसडीपीओ आक्रोशित लोगों को समझाने में कामयाब हो गये. करीब साढ़े आठ बजे सहमति बनने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. इसके बाद आवागमन चालू हो सका. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
हेलमेट पहना रहता तो बच सकती थी जान : बाइक चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है. इसका अनुपालन कराने के लिए लगातार शहर में चेकिंग अभियान भी चालू है. बावजूद सोनू बिना हेलमेट के ही थे. लोगों का कहना था कि अगर वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती.
बैजनाथपुर के समीप की घटना, मृतक कुष्ठाश्रम रोड झौसागढ़ी का रहनेवाला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola