तेज रफ्तार के कारण बिगड़ा संतुलन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर/सारवां : सारवां थाना क्षेत्र में बैजुकुरा मोड़ के समीप तेज गति से आ रही बाइक के चालक का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सामने पेड़ से टकरा गयी. घटना में बाइक सवार युवक बैजुकुरा गांव निवासी भरत राय (20) की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर से निकलकर भरत बाइक से नदी की तरफ […]
विज्ञापन
देवघर/सारवां : सारवां थाना क्षेत्र में बैजुकुरा मोड़ के समीप तेज गति से आ रही बाइक के चालक का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सामने पेड़ से टकरा गयी. घटना में बाइक सवार युवक बैजुकुरा गांव निवासी भरत राय (20) की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर से निकलकर भरत बाइक से नदी की तरफ जा रहा था.
उसके बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सामने एक पेड़ से टकरा गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने भरत को मृत घोषित कर दिया व सूचना नगर थाना को भेज दी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










