ठेकेदार व टेंपो चालकों की लड़ाई में पिस रहे यात्री

Updated:
विज्ञापन

ठहराव के एवज में पैसा नहीं देने पर टेंपो किये स्टैंड से बाहर टेंपो चालकों ने कहा : एक टेंपो चालक को दो बार देना पड़ता है टैक्स दोनों ही अपने बात पर अड़े स्टेशन तक नहीं पहुंच पाते हैं यात्री सामान आदि लेकर पैदल चलकर जाने में हो रही परेशानी जसीडीह : जसीडीह स्थित […]

विज्ञापन

ठहराव के एवज में पैसा नहीं देने पर टेंपो किये स्टैंड से बाहर

टेंपो चालकों ने कहा : एक टेंपो चालक को दो बार देना पड़ता है टैक्स
दोनों ही अपने बात पर अड़े
स्टेशन तक नहीं पहुंच पाते हैं यात्री
सामान आदि लेकर पैदल चलकर जाने में हो रही परेशानी
जसीडीह : जसीडीह स्थित न्यू सर्कुलेटिंग एरिया में बने नये टेंपो स्टैंड के टेंडर के बाद से टेंपो चालक और ठेकेदार के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इन दोनों के बीच की लड़ाई में यात्री पिस रहे हैं. रेल यात्रा करने वाले तमाम यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. स्टैंड में टेंपो लगाने का निर्धारित शुल्क नहीं देने के कारण कई दिनों से स्टैंड के ठेकेदार न्यू सर्कुलेटिंग एरिया तक टेंपो वालों को आने नहीं दे रहे हैं. इस कारण टेंपो चालक यात्रियों को बीच सड़क पर ही उतार देते हैं.
यात्रियों को पैदल ही स्टेशन तक पहुंचना पड़ता है. यात्रियों को भारी सामान, छोटे-छोटे बच्चे को स्टेशन तक ले जाने में काफी दिक्कत हो रही है. इस दिशा में न ही रेल प्रशासन और न ही जिला प्रशासन यात्रियों की दर्द को समझ कर पहल कर रहा है.
ठेकेदार को पैसा नहीं देने पर हुआ विवाद
विदित हो कि 18 फरवरी से रेल प्रशासन की ओर से न्यू सर्कुलेटिंग एरिया का टेंडर बिहार के ठेकेदार कुमार गौरी शंकर को दिया गया है. टेंडर के बाद ठेकेदार द्वारा टेंपो चालकों से परिसर से चलने के लिए राशि की मांग की जा रही है. ठेकेदार ने प्रति ट्रिप आठ रुपये निर्धारित किया है या 24 घंटे के लिए प्रति टेंपो 30 रुपये तय किया है. जिसे टेपों चालक देने में अपने को असमर्थ बता रहे हैं. इससे पूर्व में भी टेंपो चालक संघ ने रेल प्रशासन, उपायुक्त देवघर सहित संबंधित अन्य अधिकारियों से मिलकर अपनी बातें रखी. इस मुद्दे पर जिला व रेल प्रशासन, संवेदक व टेंपो चालक संघ की बीच सहमति बनी थी. कुछ दिन ठीक चला, पुन: यह विवाद हो गया.
क्या कहते हैं मैनेजर
इस संबंध में मैनेजर नंदन से पूछने पर कहा कि संवेदक गौरी शंकर देवघर में नहीं हैं. वह जमुई गये हैं. इस संबंध में वे कुछ नहीं बोल सकते हैं.
कहते हैं टेंपो संघ के अध्यक्ष
टेंपो संघ के अध्यक्ष देव नंदन झा ने कहा कि टेंपो चालकों की इतनी कमाई नहीं होती है कि संवेदक को प्रति ट्रिप आठ रुपये दे सके. ठेकेदार द्वारा 24 घंटे के लिए 30 रुपये की मांग प्रति टेंपो की जाती है. गरीब व बेरोजगार लोग ही टेंपो चला रहे हैं. वह परिवार का भरन-पोषण करेगा कि संवेदक को खुश करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola