स्कूल बस से टकरायी बाइक, सीआइएसएफ जवान की मौत

Updated:
विज्ञापन

देवघर : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर नगर थानांतर्गत बैजनाथपुर स्थित धर्मकांटा के समीप गुरुवार अहले सुबह करीब साढ़े छह बजे स्कूल बस से एक बाइक टकरा गयी. घटना में बाइक सवार सीआइएसएफ जवान सोनू कुमार साह (24) की मौत हो गयी. मृतक जवान कुष्ठाश्रम रोड झौसागढ़ी का रहनेवाला था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन […]

विज्ञापन
देवघर : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर नगर थानांतर्गत बैजनाथपुर स्थित धर्मकांटा के समीप गुरुवार अहले सुबह करीब साढ़े छह बजे स्कूल बस से एक बाइक टकरा गयी. घटना में बाइक सवार सीआइएसएफ जवान सोनू कुमार साह (24) की मौत हो गयी. मृतक जवान कुष्ठाश्रम रोड झौसागढ़ी का रहनेवाला था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन समेत दर्जनों शुभचिंतक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. लाेगों ने स्कूल बस के चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. काफी मशक्कत के बाद एसडीपीओ आक्रोशित लोगों को समझाने में कामयाब हुए. रात करीब 8:30 बजे सड़क जाम समाप्त हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola