शराबबंदी इफेक्ट : झारखंड में कहीं नदी पार कर आते हैं लोग, तो कहीं लाइन होटलों में लगती है भीड़
बिहार में नशेबंदी का अजीबोगरीब असर झारखंड में देखा जा रहा है. सीमावर्ती जिलों में शराब का कारोबार हर रोज फलता-फूलता नजर आ रहा है. सीमावर्ती जिलों के होटलों में भीड़ बढ़ गयी है. लाइन होटल के मालिक इन शराबियों से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं. कोडरमा में आधी शराब दुकानों के ठेके बिहार के […]
बिहार में नशेबंदी का अजीबोगरीब असर झारखंड में देखा जा रहा है. सीमावर्ती जिलों में शराब का कारोबार हर रोज फलता-फूलता नजर आ रहा है. सीमावर्ती जिलों के होटलों में भीड़ बढ़ गयी है. लाइन होटल के मालिक इन शराबियों से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं. कोडरमा में आधी शराब दुकानों के ठेके बिहार के ही व्यापारियों ने ले लिया है. वहीं, गोड्डा और देवघर इलाके में तेजी से खुल रहे शराब की नयी दुकानों को लेकर महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया है. कल महगामा के महारा में शराब दुकानों का विरोध करने महिलाएं सड़क में उतरीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










