भाजयुमो: अमर्यादित अाचरण बरतने पर की गयी कार्रवाई, मधुपुर नगर अध्यक्ष निलंबित जिलाध्यक्ष से भी शो-कॉज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची/देवघर: प्रदेश भाजपा ने मधुपुर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष विनोद यादव को पार्टी से निलंबित कर दिया है. अमर्यादित आचरण बरतने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देश पर श्री यादव के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. वहीं देवघर के जिलाध्यक्ष अभयानंद झा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. पार्टी ने विनोद […]
विज्ञापन
रांची/देवघर: प्रदेश भाजपा ने मधुपुर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष विनोद यादव को पार्टी से निलंबित कर दिया है. अमर्यादित आचरण बरतने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देश पर श्री यादव के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. वहीं देवघर के जिलाध्यक्ष अभयानंद झा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
पार्टी ने विनोद यादव के नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर निकाले गये जुलूस को गंभीरता से लिया है. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि श्री यादव के अमर्यादित आचरण से पार्टी की मर्यादा भंग हुई है. उक्त कार्रवाई की पुष्टि भाजपा के देवघर जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने की है.
ज्ञात हो कि बुधवार को भारतीय जनता युवा माेरचा द्वारा मधुपुर में जुलूस निकाले जाने के बाद सोशल मीडिया पर तसवीर वायरल हुई थी. जिसमें नगर इकाई कमेटी के अध्यक्ष विनोद यादव बीयर का केन खोलते नजर आ रहे थे और बगल में ही मोरचा के जिलाध्यक्ष स्नैक्स का पैकेट फाड़ते दिख रहे थे. इस तसवीर के आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया भी आ रही है. जब इस संबंध में जिलाध्यक्ष अभया नंद झा से प्रतिक्रिया ली गयी तो उन्होंने कहा था कि मैंने नहीं कार्यकर्ताओं ने जुलूस के बाद इंज्वाय किया. इसे पार्टी आलाकमान ने गंभीरता से लेेते हुए दोनों ही भाजयुमो नेताओं पर कार्रवाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










