मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज
देवघर: विलियम्स टाउन निवासी महिला अधिवक्ता अनिता चौधरी ने नगर थाना में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर साजिश के तहत 42950 रुपये की ठगी किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में मोबाइल नंबर 9997017639, 97546411835 व 7467847247 के धारक सुनील शर्मा, रविंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, एसबीआइ खाता संख्या 20340510866 व 20282562300 के […]
जिक्र है कि मोबाइल टावर लगाने संबंधी एक अखबार में छपा विज्ञापन पढ़ी. इसके बाद उक्त विज्ञापन में दिये गये मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. उक्त मोबाइल धारक ने अपना नाम सुनील शर्मा बताते हुए एक बैंक एकाउंट नंबर दिया और पंजीयन शुल्क 2100 रुपया जमा करने कहा. इसके बाद एक रजिस्टर्ड पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें एक टेलीकोम कंपनी के नाम का एग्रीमेंट फॉर्म था.
इसके बाद आगे उससे बात होती गयी और बारी-बारी से अलग-अलग बैंक खाता नंबर देकर विभिन्न मद की पूरी राशि जमा करा लिया. इसके बाद से उनलोगों का सभी मोबाइल नंबर बंद बताने लगा. इससे शंका हुई कि उक्त लोगों द्वारा वह ठगी गयी है, तब शिकायत दर्ज कराने वह नगर थाना पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










