प्लेटफॉर्म टिकट नहीं दिखाने पर युवक की बेरहमी से पिटाई
जसीडीह: जसीडीह स्टेशन के ओवरब्रिज संख्या-3 से पार कर रहे बाजार के एक युवक राजू वर्णवाल से रेल पुलिस के तीन जवानों द्वारा प्लेटफॉर्म टिकट दिखाने को कहा गया. नहीं दिखा पाने पर उन जवानों ने गाली-गलौज कर उसकी बेरहमी से पिटाई की और थाना ले आया. इस दाैरान राजू के बायें पैर सहित शरीर […]
इस संबंध में राजू ने रेल थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक को लिखित शिकायत दी है. रेल पुलिस के जवान नवीन, असलम व एक अन्य के विरुद्ध गाली-गलौज कर डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया है. आरोपित जवानों पर थाना लाकर पॉकेट से चार हजार रुपये छिनतई करने व सादा कागज पर जबरन हस्ताक्षर करने का भी आरोप लगाया गया है.
मामले के बारे में किसी को जानकारी देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. घटना बुधवार रात करीब एक बजे की बतायी गयी है. राजू ने कहा है कि घटना उस वक्त हुई जब वह अपने मित्र बापी पासी को उसके घर संथाली मुहल्ले से छोड़कर वापस लौट रहा था. राजू ने आरोपित जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. समाचार लिखे जाने तक रेल थाना जसीडीह में इस तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










