कस्तूरबा शिक्षिका चयन परीक्षा में 27 अभ्यर्थी हुए शामिल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जसीडीह: डाबरग्राम स्थित पंचायत परीक्षण संस्थान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षिका पद के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया. जिले के 15 रिक्त पदों के लिए 56 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 27 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. जिला शिक्षा अधीक्षक छट्टू विजय सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार 15 […]
विज्ञापन
जसीडीह: डाबरग्राम स्थित पंचायत परीक्षण संस्थान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षिका पद के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया. जिले के 15 रिक्त पदों के लिए 56 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 27 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. जिला शिक्षा अधीक्षक छट्टू विजय सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार 15 रिक्त पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन निकाला गया था. इसमें राज्य भर से सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.
इसमें बीएड तथा टेट पास 56 अभ्यर्थियों के कागजात सही पाये जाने के बाद उन्हें चयन परीक्षा के लिए बुलाया गया. इनमें से मात्र 27 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान समेत कई विषयों की परीक्षा ली गयी. उन्होंने कहा कि परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










