वायुसेना भर्ती रैली 23 से. डीसी ने की समीक्षा, कहा अभ्यर्थियों को मिलेगी पूरी सुविधा, होगा क्यू मैनेजमेंट

Updated:
विज्ञापन

देवघर: वायुसेना भर्ती रैली 23 अप्रैल से देवघर कॉलेज मैदान में आयोजित की जायेगी. गुरुवार को डीसी अरवा राजकमल वायुसेना भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक की. बैठक में एसपी ए विजयालक्ष्मी भी मौजूद थीं. डीसी ने भर्ती रैली के लिए देवघर कॉलेज में निर्माणाधीन पंडाल की प्रगति की जानकारी एनडीसी से ली, डीसी […]

विज्ञापन
देवघर: वायुसेना भर्ती रैली 23 अप्रैल से देवघर कॉलेज मैदान में आयोजित की जायेगी. गुरुवार को डीसी अरवा राजकमल वायुसेना भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक की. बैठक में एसपी ए विजयालक्ष्मी भी मौजूद थीं. डीसी ने भर्ती रैली के लिए देवघर कॉलेज में निर्माणाधीन पंडाल की प्रगति की जानकारी एनडीसी से ली, डीसी ने उन्हें सभी कार्य दिये गये मापदंडों के अनुसार कराने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि भर्ती रैली में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा देने में काेई कमी नहीं की जायेगी.
नगर निगम सीइओ को देवघर कॉलेज मैदान में पेयजल की व्यवस्था के लिए टैंकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही 23 से 27 अप्रैल तक विद्युत कार्यपालक अभियंता को देवघर कॉलेज मैदान में बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा. सिविल सर्जन को भर्ती रैली के दौरान दो एंबुलेंस सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी प्रतिनियुक्त करने को कहा गया. एसडीओ व एसडीपीओ को प्रतिभागियों की भीड़ व्यवस्थापन व क्यू मैनेजमेंट के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग कराने के साथ-साथ सुगमता पूर्वक संचालन के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया.

देवघर कॉलेज में अभ्यर्थियों का प्रवेश मार्ग जटाही मोड़ के जरिये होगा. इस रैली में संताल परगना के सभी छह जिले के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए ट्रांसपोर्टर व होटल संचालक के साथ शुक्रवार को बैठक होगी.

बैठक में संताल परगना के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों से सस्ते बस व होटल किराये में रियायत देने की अपील की जायेगी. डीपीआरओ को निर्देश दिया गया कि संताल के सभी जिलों में होर्डिंग-बैनर लगाकर रैली का प्रचार-प्रसार किया जाये. बैठक में डीडीसी जनमेजय ठाकुर, प्रशिक्षु आइएएस आदित्य रंजन, एसडीओ सुधीर कुमार गुप्ता, एसडीपीओ दीपक पांडेय आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola