ट्रक ने बाइक में मारा धक्का, मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

देवीपुर: सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ स्थित हाडोकुरा जोरिया लाइन होटल के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक सिकंदर यादव (20) खिरवातरी के किसी लाइन होटल में मजदूरी करता था. किसी काम से वह बाइक से बुढ़ई जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही […]

विज्ञापन

देवीपुर: सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ स्थित हाडोकुरा जोरिया लाइन होटल के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक सिकंदर यादव (20) खिरवातरी के किसी लाइन होटल में मजदूरी करता था.

किसी काम से वह बाइक से बुढ़ई जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद ट्रक लेकर चालक भागने में कामयाब हो गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स दल बल घटनास्थल पर पहुंचे व उसे देवघर सदर अस्पताल ले गये. जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सिकंदर के भरोसे ही उसके घर चलता था.

होटल में मजदूरी कर सिकंदर परिवार का खर्च उठाता था. सूचना पाकर देवीपुर बीडीओ विभूति मंडल भी देवघर सदर अस्पताल पहुंचे व मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी. थाना प्रभारी एम खलको ने भी आर्थिक मदद प्रदान की. पुलिस मामले की छान बीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola