आरोपित अभियंता पर कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को महिला के परिजन, मेंस कांग्रेस के नेता व आसपास के दर्जनों लोग आकर कार्यालय में जमकर हो हंगामा किया व अभियंता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की. इधर, रेलवे मेंस कांग्रेस भी महिला कर्मी के पक्ष में उतर आया है. कांग्रेस ने अभियंता पर कई गंभीर […]

विज्ञापन
मधुपुर: घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को महिला के परिजन, मेंस कांग्रेस के नेता व आसपास के दर्जनों लोग आकर कार्यालय में जमकर हो हंगामा किया व अभियंता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की. इधर, रेलवे मेंस कांग्रेस भी महिला कर्मी के पक्ष में उतर आया है. कांग्रेस ने अभियंता पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं.

शाखा सचिव एस के चटर्जी ने कहा कि आरोपित अभियंता का आचरण पूर्व से भी खराब रहा है. दस वर्षों से अधिक समय से मधुपुर में पैरवी पर जमे हुए हैं. कनीय होकर भी सीनियर अभियंता के प्रभार में हैं और जो सीनियर हैं उनसे अपने अधीनस्थ काम करा रहे हैं. उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो अन्यथा वे लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

कहते हैं थाना प्रभारी
महिला के शिकायत पर अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
शमशेर अली, रेल थाना प्रभारी, मधुपुर
कहते हैं आरोपित अभियंता
आईओडब्लू अभियंता राजेंद्र सिंह ने कहा कि वे बीमार थे और पटना से इलाज कर एक सप्ताह पूर्व ही लौटे हैं. उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola