प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने लिया अभियान का जायजा, कहा बच्चों को मिले बेहतर शिक्षा व सुविधा

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी : बुधवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशक कृपानंद झा पालोजोरी पहुंचे. उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समेत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुरकुंडी, फाड़ासिमल व कन्या मध्य विद्यालय पालोजोरी का औचक निरीक्षण किया. उनके द्वारा स्कूल चलें चलायें अभियान 2017 के संबंध में संबंधित स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ की व जानकारी ली. उन्होंने अभियान से पहले […]

विज्ञापन
पालोजोरी : बुधवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशक कृपानंद झा पालोजोरी पहुंचे. उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समेत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुरकुंडी, फाड़ासिमल व कन्या मध्य विद्यालय पालोजोरी का औचक निरीक्षण किया. उनके द्वारा स्कूल चलें चलायें अभियान 2017 के संबंध में संबंधित स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ की व जानकारी ली. उन्होंने अभियान से पहले हुए बाल गणना की जानकारी लेकर कहा कि जितने बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2017-18 में नामांकन के लिए चिह्नित किया गया था, उनका नामांकन हर हाल में किया जाय. कहा कि 19 व 20 अप्रैल को सघन नामांकन अभियान चलाया जाना है.
इन्ही दो दिनों में ऐसा प्रयास हो कि अनामांकित व ड्राॅप आउट बच्चों का नामांकन स्कूलों में हो जाय. संबंधित स्कूलों के संयोजकों व शिक्षकों से कहा कि उनके द्वारा वैसे बच्चों की ही सूची संधारित करना है, जिनका नामांकन प्राथमिक कक्षा के बाद छठी कक्षा में होना है.

सभी शक्षिक वैसे स्कूलों से संपर्क कर छठी कक्षा में नामांकन करवाने वाले बच्चों की सूची तैयार कर लें. उन्होंने यह भी कहा कि अब स्कूलों में केजी कक्षा का संचालन होगा. जिसमें चार से पांच वर्ष तक के बच्चों का नामांकन लिया जाना है. पांच साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का नामांकन कक्षा एक में करना है. निरीक्षण के दौरान पंजियों की जांच की व प्रगति पर संतुष्टि जतायी. केजीएवी में सुविधाओं, बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता संबंधी जानकारी लेकर कई निर्देश दिये. मौके पर डीएसइ सीवी सिंह, प्रमुख सीताराम टुडू, बीइइओ मारसीला सोरेन, बीपीओ नारायण मंडल, भुरकुंडी मुखिया रंजीत बास्की, प्रभारी प्रधानाध्यापक नित्यानंद झा, वहादी मुर्मू, वार्डन पार्वती मरांडी, सीआरपी अनंत दास, सरसा मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन झा, आरपी सागरमोहन दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola