निर्धारित मानक का नहीं रखा ख्याल, 40 लाख का लगा चूना, उड़ान भरना था खतरनाक फिर भी बना दिया हेलीपैड!
देवघर: संंताल परगना खासकर साहेबगंज को कई सौगात देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को साहेबगंज से लौट गये, लेकिन कार्यक्रम के बाद कई सवाल अनुत्तरित हैं. अहम यह है कि पीएम के आगमन के लिए निर्धारित मानकों का ख्याल क्यों नहीं रखा गया, एसपीजी से तैयारी के पहले क्लीयरेंस क्यों नहीं लिया गया. नतीजतन, […]
हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए जैप-9 में तीन हेलीपैड बनाये गये थे, लेकिन उक्त हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में आये अधिकारियों ने खतरनाक बताया. इस कारण प्रधानमंत्री और उनके साथ चलने वाले दो अन्य वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग स्थल अंतिम समय में बदल दिया गया. प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर जैप-9 के नये हेलीपैड के बदले सिदो कान्हू स्टेडियम में उतरा. ऐसे में हेलीपैड निर्माण में खर्च 40 लाख के दुरुपयोग के लिए जिम्मेवार कौन है अबतक विभाग तय नहीं कर पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










