फिर भी बाइक चालक नहीं पहन रहे हेलमेट

वाहन चालक नहीं कर रहे हैं यातायात नियम का अनुपालनबगैर हेलमेट के पकड़े जाने पर नयी दर से फाइन वसूल रहा है विभाग देवघर : यातायात नियम के तहत वाहन चलाते वक्त चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटना में कमी आने के साथ-साथ यातायात नियमों का अनुपालन हो सके. इसके […]
वाहन चालक नहीं कर रहे हैं यातायात नियम का अनुपालन
बगैर हेलमेट के पकड़े जाने पर नयी दर से फाइन वसूल रहा है विभाग
देवघर : यातायात नियम के तहत वाहन चलाते वक्त चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटना में कमी आने के साथ-साथ यातायात नियमों का अनुपालन हो सके. इसके लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बावजूद दो पहिया वाहन चालकों में जागरूकता नहीं आ रही है.
हर दिन चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट के वाहन चलाते सैकड़ों लोग पकड़े जा रहे हैं. उनसे दंड स्वरूप हजारों रुपये विभाग वसूल रहा है. यहीं नहीं अब तो परिवहन विभाग नयी दर पर वाहन चालकों से फाइन वसूल कर रहे हैं. फिर भी वाहन चालक सतर्क नहीं हो रहे हैं.
जिला परिवहन पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने कहा वाहन चालकों की सुरक्षा जरूरी है. इसके लिए उन्हें हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की सलाह दी जा रही है. विभागीय स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. अभियान के तहत फाइन भी वसूल किया जा रहा है. फिर भी वाहन चलाते वक्त लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं. यह यातायात नियम के अनुकूल नहीं है. अभियान की सफलता तभी संभव है. जब सबों का सहयोग अपेक्षाकृत मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




