देवघर एसपी दायर करे स्टेटस रिपोर्ट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची: झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को देवघर में शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की.वहां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. इसके लिए चार सप्ताह का समय दिया गया. इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी. एक्टिंग चीफ जस्टिस प्रदीप कुमार […]
विज्ञापन
रांची: झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को देवघर में शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की.वहां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया.
इसके लिए चार सप्ताह का समय दिया गया. इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी. एक्टिंग चीफ जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई.
इससे पूर्व प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता विनोद कुमार झा ने खंडपीठ को बताया कि प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 31 शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी पायी गयी थी. तीन शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी झारखंड नन गजटेड संघ की अोर से जनहित याचिका दायर की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










