पटाखा से बचें, घरों में दीप जलाएं

Published at :02 Nov 2013 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
पटाखा से बचें, घरों में दीप जलाएं

देवघर: एक तरफ दीपावली पर लाखों-करोड़ों खर्च कर लोग जम कर पटाखे जलाते हैं. इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है और लोगों को काफी परेशानी होती है. वहीं, दूसरी ओर युवाओं की नयी पौध प्रदूषण से बचाव के लिए पटाखों का त्याग कर दीप जला कर दीपावली पर्व मनाने का संकल्प लिया है. रेड रोज स्कूल […]

विज्ञापन

देवघर: एक तरफ दीपावली पर लाखों-करोड़ों खर्च कर लोग जम कर पटाखे जलाते हैं. इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है और लोगों को काफी परेशानी होती है. वहीं, दूसरी ओर युवाओं की नयी पौध प्रदूषण से बचाव के लिए पटाखों का त्याग कर दीप जला कर दीपावली पर्व मनाने का संकल्प लिया है.

रेड रोज स्कूल के नौवीं व दसवीं के छात्रों ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने की जिम्मेवारी उठाते हुए रैली निकाल कर जागरूकता फैलाने का काम किया है. दीपावली दीपों का त्योहार है, इसमें पटाखे जला कर वातावरण को प्रदूषित नहीं करें.

पर्यावरण बचाने की जिम्मेवारी उनकी भी है. इससे पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ ही आस पड़ोस में रह रहे लोगों के घरों में अस्थमा व हर्ट व अन्य डिजीज के मरीजों को परेशानी ङोलनी पड़ती है. स्कूल प्रबंधन व बच्चों ने आशा जतायी है कि आने वाले तीन-चार सालों में अन्य स्कूल के प्रबंधन भी पटाखा से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों के साथ मिल कर समाज को जागरूक व प्रदूषण मुक्त रखने के अभियान से जुड़ेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola