सीबीआइ ने छह घंटे तक खंगाला अभिलेखागार

देवघर: देवघर भूमि घोटाला की जांच कर रही सीबीआइ की एक टीम सोमवार को देवघर अभिलेखागार पहुंची. टीम ने जमीन घोटाले से जुड़े दस्तावेजों व अभिलेखागार चोरी कांड के मामले में वहां के कर्मियों से पूछताछ की. 13 कर्मियों से बारी-बारी से पूछताछ की गयी. जांच के क्रम में टीम ने अभिलेखागार का बाहरी दीवार, […]
देवघर: देवघर भूमि घोटाला की जांच कर रही सीबीआइ की एक टीम सोमवार को देवघर अभिलेखागार पहुंची. टीम ने जमीन घोटाले से जुड़े दस्तावेजों व अभिलेखागार चोरी कांड के मामले में वहां के कर्मियों से पूछताछ की. 13 कर्मियों से बारी-बारी से पूछताछ की गयी. जांच के क्रम में टीम ने अभिलेखागार का बाहरी दीवार, छत व कमरों में रखे दस्तावेज का वीडियोग्राफी भी हुई. पूछताछ की भी वीडियोग्राफी करायी गयी. पूछताछ के क्रम में किसने क्या बताया. इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि बताया जाता है कि अभिलेखागार चोरी कांड में सीबीआइ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है. इसमें कर्मियों के साथ-साथ महत्वपूर्ण अधिकारी व बाहरी लोग भी शामिल है.
सुनील के पिता से आज होगी पूछताछ : अभिलेखागार चोरी कांड में आरोपित सुनील पोद्दार के पिता ज्योतिंद्र पोद्दार (सूरदास) से सोमवार को पूछताछ नहीं हो सकी. सीबीआइ टीम ने पूछताछ के बिना आज उन्हें वापस कर दिया. उन्हें मंगलवार को सीबीआइ कैंप कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ज्ञात हो ज्योतिंद्र पोद्दार अभिलेखागार के स्थायी कर्मचारी थे.
मगर सेवाकाल के दौरान ही उसकी आंखों की रोशनी चली गयी थी. इस बीच विभागीय पदाधिकारी के सहयोग से ज्योतिंद्र के पुत्र सुनील को अभिलेखागार जैसे महत्वपूर्ण जगह पर रखा गया. इसका फायदा उठाते हुए सुनील ने घोटाले को अंजाम देने वाले आरोपित ध्रुव परिहस्त के साथ मिल कर दस्तावेजों को न सिर्फ चुराया, बल्कि उसे जलाने का भी काम किया. इसके बाद देवघर पुलिस ने ध्रुव परिहस्त व सुनील पोद्दार को पकड़ कर जेल की सलाखों तक पहुंचाया.
देर शाम तक चली जांच
सीबीआइ की टीम दिन के 11 बजे अभिलेखागार पहुंची. फौरन इसके बाद वर्ष 2010 से लेकर अब तक के महत्वपूर्ण दस्तावेज व रजिस्टर की मांग की गयी. रजिस्टर व संचिका मिलने के बाद सीबीआइ टीम ने पड़ताल शुरू की, जो देर शाम तक चली. जांच टीम का नेतृत्व डीएसपी आरके सिन्हा कर रहे थे. जबकि उनके साथ टीम में सब इंस्पेक्टर अविनाश कुमार व कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह शामिल थे. मौके पर देवघर एसडीओ जय ज्योति सामंता व अभिलेखागार प्रभारी डॉ ज्योति कुमार सिंह मौजूद थे.
वर्ष 2011 में अभिलेखागार से दस्तावेजों की हुई थी चोरी (बॉक्स)
अभिलेखागार से वर्ष 2011 में दस्तावेजों की चोरी हुई थी. उस समय गोड्डा डीसी के रविकुमार देवघर के प्रभारी डीसी थे. उन्होंने चोरी की जांच के लिए मजिस्टेरियल जांच के आदेश दिये थे. जांच में अभिलेखगार के प्रभारी पदाधिकारी व कर्मी को दोषी ठहराया गया था. इसी मामले में तत्कालीन बड़ा बाबू अमल बड़ई मंडल कारा में बंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










