4950 छात्रों का ही डाटा हुआ ऑनलाइन

Published at :29 Oct 2013 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
4950 छात्रों का ही डाटा हुआ ऑनलाइन

देवघर: चालू वित्तीय वर्ष में जिले के हाइस्कूलों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति व अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक में अध्ययनरत छात्रों का डाटा ऑन लाइन करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन, अबतक सिर्फ 4950 छात्रों का डाटा ही ऑन लाइन किया गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंड […]

विज्ञापन

देवघर: चालू वित्तीय वर्ष में जिले के हाइस्कूलों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति व अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक में अध्ययनरत छात्रों का डाटा ऑन लाइन करने का निर्देश दिया गया था.

लेकिन, अबतक सिर्फ 4950 छात्रों का डाटा ही ऑन लाइन किया गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से डाटा मांगा है.

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर ने सभी हाइस्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक से एक सप्ताह के अंदर छात्रों का डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि कोषागार से एकमुश्त छात्रवृत्ति की राशि की निकासी 30 अक्तूबर तक की जा सके. इससे पहले सूबे के मुख्य सचिव ने छह सितंबर को रांची में समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति भुगतान के संबंध में निर्देश दिया था. जिन छात्रों का खाता संख्या उपलब्ध नहीं है, उनके छात्रवृत्ति राशि की निकासी करने व जिन छात्रों का खाता संख्या है और आधार कार्ड नहीं है, उन्हें एनइएफटी के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किये जाने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola