मोहन प्रसाद अध्यक्ष व सुबल बने सचिव

Published at :28 Oct 2013 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
मोहन प्रसाद अध्यक्ष व सुबल बने सचिव

देवघर. झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा देवघर का सांगठनिक चुनाव आरएल सर्राफ हाइस्कूल में हुआ. सर्वसम्मति से आरएल सर्राफ उवि के प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद साह को अध्यक्ष, उवि रोहिणी के सहायक शिक्षक ओम प्रकाश शर्मा व राम मंदिर उवि देवघर के सहायक शिक्षक सरोज चौधरी को उपाध्यक्ष तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी उवि मधुपुर […]

विज्ञापन

देवघर. झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा देवघर का सांगठनिक चुनाव आरएल सर्राफ हाइस्कूल में हुआ. सर्वसम्मति से आरएल सर्राफ उवि के प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद साह को अध्यक्ष, उवि रोहिणी के सहायक शिक्षक ओम प्रकाश शर्मा व राम मंदिर उवि देवघर के सहायक शिक्षक सरोज चौधरी को उपाध्यक्ष तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी उवि मधुपुर के लिपिक सुबल चंद्र सिंह को सचिव बनाया गया. इसके अलावा सचिव पद के लिए अंची देवी उवि मधुपुर के सहायक शिक्षक कुलदीप चौधरी, उवि पालोजोरी के सहायक शिक्षक सुमित राणा, आरमित्र प्लस टू स्कूल के सहायक शिक्षक सुशील कुमार यादव, प्लस टू उवि देवीपुर के सहायक शिक्षक अमर कुमार प्रसाद व उवि शंकरपुर के सहायक शिक्षक अनिल यादव चुने गये. संत मेरी बालिका उवि के सहायक शिक्षक दिलीप प्रसाद चौधरी कोषाध्यक्ष बनाये गये. प्रमंडल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आरमित्र प्लस टू के सहायक शिक्षक सीता राम प्रसाद यादव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोवर्धन साहित्य उवि देवघर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्या प्रसाद मिश्र चुने गये. परीक्षा अध्यक्ष के रूप में एसपीएम मधुपुर के प्रधानाध्यापक रामचंद्र राम, परीक्षा सचिव के रूप में जीएस हाइस्कूल देवघर के सहायक शिक्षक अजय कुमार सिंह चुने गये. जिला कार्यकारिणी सदस्य उवि जसीडीह के सहायक शिक्षक अजय प्रसाद साह, लक्ष्मी देवी सर्राफ हाइस्कूल जसीडीह के सहायक शिक्षक रमेश कुमार ठाकुर, उवि कुकराहा के सहायक शिक्षक पवन कुमार सिंह, उवि गोपीबांध के सहायक शिक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, उवि रोहिणी के सहायक शिक्षक नंद जी राम, प्रोजेक्ट उवि सिमरा के सहायक शिक्षक हीरेन चंद्र भंडारी चुने गये हैं. आरमित्र प्लस टू विद्यालय देवघर के सहायक शिक्षक श्रीकांत जायसवाल को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola