मृतका देवीपुर थाना क्षेत्र के मोतीलाल मरांडी की पत्नी फूलमनी देवी

Published at :27 Oct 2013 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
मृतका देवीपुर थाना क्षेत्र के मोतीलाल मरांडी की पत्नी फूलमनी देवी

देवघर: बुधवार को कुंडा थाना क्षेत्र के तितमो पुलिया के समीप से बरामद लाश की पहचान देवीपुर थाना क्षेत्र के खिरवातरी निवासी मोतीलाल मरांडी की पत्नी फूलमनी देवी (35) के रूप में हुई. मृतका के पुत्र अशोक मरांडी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर मां के शव की पहचान की. अशोक ने पुलिस को जानकारी दी […]

विज्ञापन

देवघर: बुधवार को कुंडा थाना क्षेत्र के तितमो पुलिया के समीप से बरामद लाश की पहचान देवीपुर थाना क्षेत्र के खिरवातरी निवासी मोतीलाल मरांडी की पत्नी फूलमनी देवी (35) के रूप में हुई. मृतका के पुत्र अशोक मरांडी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर मां के शव की पहचान की. अशोक ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थी.

21 अक्तूबर को वह घर में बिना कुछ बोले निकल गयी थी. घटना के बारे में वे कुछ जानकारी नहीं दे सके. उन्होंने यह कहा कि मां की खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच प्रभात खबर में छपी खबर महिला की बरामद लाश के बारे में पढ़ने के बाद थाना पहुंचे. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. इस संबंध में एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि बरामद लाश को लेकर हत्या का मामला दर्ज है. पुलिस हत्या की बात मान कर अनुसंधान कर रही है. आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामला स्पष्ट हो सकता है. अब तक मृतका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है.

शरीर झुलसा व आंख निकला था मृतका का: मृतका के पंचनामा में जिक्र है कि मृतका की हत्या कहीं दूसरे जगह करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से लाश पुलिया के पास फेंका गया होगा. मृतका के मुंह के पास भी जख्म था. वहीं दायीं आंख निकला हुआ और पूरा शरीर झुलसा हुआ था. ऐसे में पुलिस अज्ञात हत्यारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.

अब तक नहीं लिखी गयी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट: मृतका का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल के डॉक्टर शंकर लाल मुमरू ने किया है. किंतु तीन दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गयी है. ऐसे में पुलिस को अनुसंधान में भी कठिनाई हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना पुलिस का अनुसंधान ही ठहर गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola