Deoghar News : बाबा मंदिर में 50 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : बाबा मंदिर में 50 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा

बाबा बैद्यनाथ धाम में पौष मास की पूर्णिमा तिथि पर शनिवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. बाबा बैद्यनाथ धाम में पौष मास की पूर्णिमा तिथि पर शनिवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इसमें झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से आये श्रद्धालु शामिल हुए. शनिवार की अहले सुबह से ही बाबा मंदिर परिसर हर-हर महादेव, जय शिव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा. परंपरा के अनुसार, पट खुलते ही सबसे पहले बाबा पर कांचा जल अर्पित किये गये. इसके बाद विधिवत सरकारी पूजा हुई और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिये गये. सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान भी कराये.

बिहार के मंत्री ने बाबा मंदिर में की पूजा

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान शनिवार को बाबाधाम पहुंचे. उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और राज्य व देश की सुख-समृद्धि की कामना की. उनके तीर्थ पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करायी. इस अवसर पर उनके समर्थक व स्थानीय लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव रंजन

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola