Deoghar News : ट्रेडिंग में मुनाफे का दिया झांसा, 5.30 लाख की ठगी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : ट्रेडिंग में मुनाफे का दिया झांसा, 5.30 लाख की ठगी

जसीडीह थाना क्षेत्र के धर्मपुर मुहल्ला निवासी एक युवक ट्रेडिंग के जरिये मोटा मुनाफा कमाने के लालच में आकर 5.30 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के धर्मपुर मुहल्ला निवासी एक युवक ट्रेडिंग के जरिये मोटा मुनाफा कमाने के लालच में आकर 5.30 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया. युवक ने फेसबुक पर एमेक्स नामक एक कंपनी का विज्ञापन देखा, जिसमें कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था. विज्ञापन में दिये गये नंबर पर संपर्क करने के बाद युवक को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया. ग्रुप में उसे ट्रेडिंग से लाभ कमाने की प्रक्रिया बतायी गयी और शुरुआत में कुछ मुनाफा देकर विश्वास भी जीत लिया गया. पीड़ित ने मंगलवार को देवघर साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

ऐसे फंसा ठगी के जाल में

युवक ने बताया कि सबसे पहले उसने 50,000 रुपये निवेश किये. उसके एकाउंट में अगले ही दिन 70,000 रुपये दिखने लगे, जिसमें से 10,000 रुपये उसने निकाल भी लिये. इससे उसे कंपनी पर भरोसा हो गया. इसके बाद उसने 60,000 रुपये फिर से निवेश कर दिये. कुछ दिनों बाद 50,000 रुपये और लगाये. दूसरी बार उसे सिर्फ 19,600 रुपये ही वापस किये गये. धीरे-धीरे उसने एक महीने में कुल 5.30 लाख रुपये निवेश कर दिये.

22 लाख दिखाया गया बैलेंस, निकासी के लिए टैक्स मांगा

युवक के अनुसार, कंपनी के एप में उसके नाम से बने एकाउंट में कुल 22 लाख रुपये बैलेंस दिखाया जा रहा है. जब उसने उस राशि को निकालने की कोशिश की, तो उसे पांच लाख रुपये टैक्स जमा करने की शर्त बतायी गयी. अब एप लॉक कर दिया गया है और केवल व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ही बात हो रही है. पीड़ित ने कहा कि उसे बार-बार रकम जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है और एप के जरिए पैसे निकालने की कोई सुविधा नहीं दी जा रही. अब उसे ठगी का अहसास हुआ तो साइबर थाने में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी.

हाइलाइट्स

-फेसबुक के जरिये हुआ संपर्क, व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया गया मुनाफे का लालच

-शुरुआत में मुनाफा दिखाकर विश्वास में लिया

-22 लाख बैलेंस दिखाकर 5 लाख टैक्स की मांग

-साइबर थाना में शिकायत, कार्रवाई की गुहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola