जिन्होंने अपना जीवन इस अन्वेषण हेतु अर्पित किया, वे दार्शनिक कहलाये. पाश्चात्य दर्शन के विकास में इन दार्शनिकों के विचारों का बड़ा योगदान तथा प्रभाव रहा है. इसी से अवलोकन एवं निष्कर्ष निकालने की वैज्ञानिक पद्धति का विकास हुआ. यही अवलोकन एवं निष्कर्ष आधुनिक भौतिक विज्ञान, टेक्नोलॉजी का आधार है. प्लेटो का जन्म 429 ई पू में एथेंस के एक विख्यात राजनैतिक परिवार में हुआ था. उसे तत्कालीन राजनैतिक जीवन में व्याप्त हिंसा तथा भ्रष्टाचार से बड़ी अरुचि तथा घृणा थी. 399 ई पू उसके गुरु सुकरात की राज्य द्वारा हत्या ने उसके दिल पर गहरा आघात पहुंचाया. इसका परिणाम यह हुआ कि उसने राजनीति का मार्ग अस्वीकार कर दिया. उसने अपने गुरु से प्रेरणा लेकर नीतिशास्त्र का अध्ययन किया तथा समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में जुट गया. वह ज्ञानयोग की दार्शनिक प्रक्रियाओं के द्वारा मनुष्य में आंतरिक परिवर्तन का सेवा-कार्य उत्साहपूर्वक करने लगा.
लेटेस्ट वीडियो
प्रवचन :::: पाश्यचात्य दर्शन में दार्शनिकों का योगदान रहा
जिन्होंने अपना जीवन इस अन्वेषण हेतु अर्पित किया, वे दार्शनिक कहलाये. पाश्चात्य दर्शन के विकास में इन दार्शनिकों के विचारों का बड़ा योगदान तथा प्रभाव रहा है. इसी से अवलोकन एवं निष्कर्ष निकालने की वैज्ञानिक पद्धति का विकास हुआ. यही अवलोकन एवं निष्कर्ष आधुनिक भौतिक विज्ञान, टेक्नोलॉजी का आधार है. प्लेटो का जन्म 429 ई […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
