ePaper

गोड्डा के युवक को जॉब दिलाने का झांसा देकर 26000 रुपये की ठगी

Updated at : 06 Sep 2024 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा के युवक को जॉब दिलाने का झांसा देकर 26000 रुपये की ठगी

गोड्डा जिले के कस्तूरी गांव निवासी एक युवक को जॉब दिलाने के नाम पर कई बार में 26000 रुपये की साइबर ठगी किये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

देवघर. गोड्डा जिले के कस्तूरी गांव निवासी एक युवक को जॉब दिलाने के नाम पर कई बार में 26000 रुपये की साइबर ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शुक्रवार दोपहर में पीड़ित युवक विजय कुमार यादव शिकायत देने देवघर साइबर थाना पहुंचा. उसने बताया कि अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल कर उसे जॉब दिलाने का झांसा दिया. इसके बाद उसके दिये एकाउंट सहित फोन-पे नंबर पर पीड़ित ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 26000 रुपये ट्रांसफर कर दिया. अब उसे न ही जॉब दिया जा रहा है और न ही अज्ञात मोबाइल धारक उसका कॉल रिसिव कर रहा है. साइबर थाने की पुलिस ने विजय ने कार्रवाई का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola