22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

तेल चोरी का मामला दर्ज

जसीडीह, देवघर प्रखंड क्षेत्र के सरसा पंचायत के चकरीपहाड़ी गांव में ग्रामीणों द्वारा बरामद केरोसीन को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह के कहा है कि केरोसीन सीमावर्ती बिहार के […]

जसीडीह, देवघर प्रखंड क्षेत्र के सरसा पंचायत के चकरीपहाड़ी गांव में ग्रामीणों द्वारा बरामद केरोसीन को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह के कहा है कि केरोसीन सीमावर्ती बिहार के बांका ले जाने के क्रम में ग्रामीणों ने अवैध तेल कारोबारियों से 100 लीटर केरोसीन छीनकर पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया था. जिसे लेकर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें