सरकारी कर्मियों की सैलरी पर हैकरों की नजर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2020 9:48 AM
विज्ञापन
देवघर : सरकारी वेतनभोगियों की सैलरी, एरियर और रिटारमेंट की राशि पर साइबर अटैक की घटना से पूरे वित्त विभाग में हड़कंप मच गया है. वित्त विभाग के अधिकारियों ने ट्रेजरी से लेकर डीडीओ स्तर तक पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. जिलेभर में देवघर ट्रेजरी से 33 व मधुपुर ट्रेजरी से 20 डीडीओ […]
विज्ञापन
देवघर : सरकारी वेतनभोगियों की सैलरी, एरियर और रिटारमेंट की राशि पर साइबर अटैक की घटना से पूरे वित्त विभाग में हड़कंप मच गया है. वित्त विभाग के अधिकारियों ने ट्रेजरी से लेकर डीडीओ स्तर तक पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. जिलेभर में देवघर ट्रेजरी से 33 व मधुपुर ट्रेजरी से 20 डीडीओ ऑफिसर व कर्मियों का बिल स्वीकृत कर पास किया जाता है. इन सभी डीडीओ को किसी भी परिस्थिति में पासवर्ड शेयर नहीं करने का निर्देश दिया गया है.
पिछले दिनों साइबर हैकिंग से मोहनपुर अंचल कार्यालय के सीओ समेत कई कर्मियों व चौकीदारों का वेतन व रिटायरमेंट का पैसा बिल में भेजे गये बैंक खाता नंबर की बजाय दूसरे बैंक खाते में चला गया था, जिसके बाद वित्त विभाग के अधिकारियों ने ट्रेजरी ऑफिसर से पूरी मामले की जानकारी प्राप्त की. वित्त विभाग रांची से तकनीकी टीम ने ट्रेजरी की भुगतान प्रणाली की आंतरिक जांच भी की. हालांकि डीडीओ के लॉग इन से पासवर्ड शेयर की बात सामने आने के बाद सभी डीडीओ को सतर्कता बरतने से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी देने को कहा गया है. वित्तीय विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि ट्रेजरी व डीडीओ कार्यालय की गोपनीयता भंग नहीं होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










