दो दिन पहले से गायब थी छात्रा खरखूंटी में कुएं से मिला शव

Updated at : 18 Jan 2020 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिन पहले से गायब थी छात्रा खरखूंटी में कुएं से मिला शव

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के खरखूंटी गांव निवासी 10वीं की गायब छात्रा नकुल प्रसाद यादव की पुत्री गुड़िया कुमारी (17) की लाश पुलिस ने कुएं से बरामद की है. भाई जितेंद्र यादव ने बताया कि गुड़िया झारखंडी हाइस्कूल में 10वीं की छात्रा थी. 15 जनवरी को वह ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कह कर […]

विज्ञापन

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के खरखूंटी गांव निवासी 10वीं की गायब छात्रा नकुल प्रसाद यादव की पुत्री गुड़िया कुमारी (17) की लाश पुलिस ने कुएं से बरामद की है. भाई जितेंद्र यादव ने बताया कि गुड़िया झारखंडी हाइस्कूल में 10वीं की छात्रा थी. 15 जनवरी को वह ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कह कर घर से निकली और वापस नहीं लौटी.

उसके गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने कुंडा थाने में भी दी थी. गुड़िया की लाश कुएं में रहने की सूचना पर कुंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कुएं से बाहर निकलवाने के बाद पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. कुंडा पुलिस के मुताबिक गुड़िया की मौत कुएं में डूबकर होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि उसकी मौत किन कारणों से हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola