सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के साथ यात्री सुविधाओं पर रहेगा जोर, बढ़ेगी टिकट काउंटरों की संख्या

Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 22 May 2026 9:43 PM

विज्ञापन

श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने जसीडीह व देवघर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया. इस दौरान यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह. आगामी श्रावणी मेले को लेकर आसनसोल रेल मंडल ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मार्शल सिलवा ने अपने पदाधिकारियों के साथ जसीडीह व देवघर रेलवे स्टेशनों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं, टिकटिंग व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा की. बताया कि इस बार जसीडीह बैद्यनाथ धाम व देवघर स्टेशन पर पिछले वर्ष की तुलना में बड़े पंडाल बनाये जायेंगे. ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर ठहराव व कतारबद्ध सुविधा मिल सके. इसके साथ ही टिकट काउंटर की संख्या भी बढ़ायी जायेगी, जिससे भीड़ के दौरान यात्रियों को लंबी कतार से राहत मिल सके. रेल अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सूचना प्रणाली को और सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया. मेला के दौरान अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती और विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर भी मंथन किया जा रहा है. मेले की तैयारी को लेकर जसीडीह व देवघर स्टेशन पर इन दिनों लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं. आय और यात्री संख्या में जसीडीह का प्रदर्शन उल्लेखनीय पूर्व रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में शामिल जसीडीह रेलवे स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 में आय और यात्री संख्या के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 69.95 लाख यात्रियों ने यहां से यात्रा की, जिससे 157.52 करोड़ रुपये की यात्री आय प्राप्त हुई है. वहीं, स्टेशन की कुल सकल आय 168.62 करोड़ रुपये दर्ज की गयी, जो इसकी बढ़ती उपयोगिता और महत्व को दर्शाता है. ऐसे में श्रावणी मेला के मद्देनजर इस बार यहां विशेष तैयारी की जा रही है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. इस मौके पर जसीडीह स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षक ऋषिदेव कुमार, वाणिज्य प्रवेक्षक विकास कुमार आदि मौजूद थे. ॰श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने जसीडीह व देवघर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया ॰वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 में आय और यात्री संख्या के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की ॰जसीडीह बैद्यनाथ धाम व देवघर स्टेशन पर पिछले वर्ष की तुलना में बनाये जायेंगे बड़े पंडाल

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola