कुरुमटांड़ गांव से गायब युवती को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों को सौंपा

युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी
सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई युवती (21) को पुलिस ने बरामद कर सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार बीते एक मई को युवती अपने घर से गायब हो गयी थी. इस मामले में युवती के पिता ने थाने में झगराही गांव निवासी धीरेंद्र मंडल के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी. इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर थाना लाया. थाने में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत युवती का बयान दर्ज किया गया, जिसके बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामाकांत मिश्रा
15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










