एम्स में दो लाख सीएफटी बालू मिला अवैध, जुर्माना
Updated at : 10 Jan 2020 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : देवीपुर में एम्स के भवन निर्माण कार्य करनेवाली कंपनी एनकेजी के कैंपस में दो लाख सीएफटी बालू अवैध मिला है. 28 दिसंबर को डीएमओ राजेश कुमार ने गिरिडीह के चालान पर बालू की आपूर्ति की सूचना पाकर एम्स कैंपस में छापेमारी की, तो दो लाख सीएफटी बालू का स्टाॅक पाया गया. डीएमओ ने […]
विज्ञापन
देवघर : देवीपुर में एम्स के भवन निर्माण कार्य करनेवाली कंपनी एनकेजी के कैंपस में दो लाख सीएफटी बालू अवैध मिला है. 28 दिसंबर को डीएमओ राजेश कुमार ने गिरिडीह के चालान पर बालू की आपूर्ति की सूचना पाकर एम्स कैंपस में छापेमारी की, तो दो लाख सीएफटी बालू का स्टाॅक पाया गया.
डीएमओ ने एनकेजी कंपनी से बालू का चालान मांगा तो कंपनी ने चालान नहीं दिखाया. डीएमओ ने बालू के स्टॉक की फोटोग्राफी की व रजिस्टर का अवलोकन किया. अवैध बालू पाये जाने पर डीएमओ ने एनकेजी कंपनी के जीएम को पत्र लिखकर स्टॉक की दोगुनी राशि 8.19 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया.
डीएमओ के निर्देश पर कंपनी ने चार जनवरी को खनन विभाग के पोर्टल में जुर्माने की राशि जमा करायी. डीएमओ ने एनबीसीसी को भी स्पष्ट रूप से कहा कि बगैर चालान का बालू का प्रयोग करना उचित नहीं है. इससे सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचती है, साथ ही कंपनी को भी फायदा पहुंचता है. भविष्य में इस पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




